धर्म-कर्म
माघ पूर्णिमा पर आज होगा जीण माता मंगल उत्सव
खंडेलवाल वैश्य पंचायत भवन में महाआरती के पश्चात होगा महाप्रसादी का आयोजन

उज्जैन। 1 फ़रवरी, रविवार माघ पूर्णिमा के पुण्य अवसर पर श्री जीण माता भक्त गणों द्वारा भव्य मंगल पाठ उत्सव का आयोजन खंडेलवाल वैश्य पंचायत भवन बुधवारिया में किया जाएगा।
जिसमें खंडेलवाल, अग्रवाल, माहेश्वरी, जैन, सोनी इत्यादि कई समाज के भक्त गण सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर शाम 4 बजे से माता का श्रृंगार, स्थापना, आव्हान एवं विधिवत पूजन होगा । जिसके बाद मंगल पाठ का आयोजन किया जाएगा, कीर्तन होगा, रात 8:30 बजे महाआरती के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन होगा । समस्त जीण माता भक्तों से अनुरोध है कि माता के मंगलपाठ एवं दिव्य दर्शन का लाभ लेकर पुण्य अर्जन हेतु पधारे।



