समाज संसार

मालवा को किया गौरवान्वित, लालकिले पर दी पारंपरिक गणगौर की प्रस्तुति

देश भर के 22 राज्यों के लगभग 500 उत्कृष्ट कलाकारों ने शास्त्रीय, लोक एवं जनजातीय संस्कृति को मंच पर प्रस्तुत किया

उज्जैन। केंद्रीय पर्यटन विभाग द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित भारत पर्व के अंतर्गत लालकिले पर भव्य आयोजन में देश भर के 22 राज्यों लगभग 500 उत्कृष्ट कलाकारों ने अपनी-अपनी शास्त्रीय, लोक एवं जनजातीय संस्कृति को मंच पर प्रस्तुत किया।
संस्था अध्यक्ष डॉ शिव चौरसिया ने बताया कि प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के मुख्य आतिथ्य में डॉ. पल्लवी किशन के निर्देशन में पारंपरिक गणगौर नृत्य की प्रस्तुति के माध्यम से म.प्र. का प्रतिनिधित्व किया। सुन्दर रंगबिरंगी परिधानों, ढोल की थाप एवं मनमोहक नृत्य ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और प्रस्तुति को खूब सराहा गया।
नृत्य निर्देशन डॉ.पल्लवी किशन, गायन प्रीति देवले, तालवाद्य बृजेश अनजान, हारमोनियम विवेक धवन, ढोलक गगन जौहरी, कलाकार लकी राठौर, नैना सिंह सोलंकी, मधु भानकर, अर्चना सिंह कुशवाह, पलक सोनी, रिद्धि सोनी, साक्षी जोशी, कावेरी कश्यप, स्नेहा तोमर, दिशा राजपुरोहित, प्रबंधन कुमार किशन ने किया।

Related Articles

Back to top button