मालीपुरा में 2 मार्च को सजेगा 79वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
होलिका उत्सव की पूर्व संध्या पर होगा आयोजन, रात 9 बजे से मालीपुरा चौराहे पर जुटेंगे कवि

उज्जैन। होलिका उत्सव की पूर्व संध्या पर शहर में एक बार फिर काव्य रस की फुहारें बरसने वाली हैं। मालीपुरा सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आगामी 2 मार्च 2026 को 79वें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
समिति के संरक्षक सत्यनारायण चौहान और अध्यक्ष राकेश चौहान ने आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतिष्ठित कवि सम्मेलन 2 मार्च की रात 9 बजे से मालीपुरा चौराहे पर आयोजित किया जाएगा। इस वृहद साहित्यिक आयोजन में देश के कई ख्याति प्राप्त कवि अपनी कविताओं और हास्य-व्यंग्य की रचनाओं का पाठ करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, मालीपुरा सांस्कृतिक समिति पिछले कई दशकों से इस साहित्यिक परंपरा का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही है। होलिका उत्सव से ठीक पहले होने वाले इस 79वें आयोजन को लेकर समिति द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। आयोजन समिति ने शहर के सभी प्रबुद्ध नागरिकों और साहित्य प्रेमियों से इस कवि सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर काव्य पाठ का आनंद लेने का अनुरोध किया है।



