धर्म-कर्म

मासूमियत की इबादत: 6 वर्षीय आइजा अल्ताफ शेख ने रखा जिंदगी का पहला रोजा

भूख-प्यास पर भारी पड़ी नन्ही बालिका की आस्था, आदर्श नगर में परिवार ने जताई खुशी

उज्जैन। रमजान के मुकद्दस माह में बड़ों के साथ अब बच्चे भी इबादत में पीछे नहीं हैं। शहर के आदर्श नगर निवासी महज 6 वर्षीय बालिका आइजा अल्ताफ शेख ने बुधवार को अपनी जिंदगी का पहला रोजा रखा।

इतनी कम उम्र में भूख और प्यास की शिद्दत बर्दाश्त कर नन्ही आइजा ने अपना रोजा पूरा किया। बेटी के पहले रोजे पर परिवार में हर्ष का माहौल रहा। परिजनों ने बच्ची को दुआएं देते हुए कहा कि अल्लाह उसका रोजा कबूल करे और उसे हमेशा अपनी हिफाजत में रखे। इस अवसर पर समाजजनों और रिश्तेदारों ने भी नन्ही रोजेदार की हौसला अफजाई की।

Related Articles

Back to top button