समाज संसार
मेरी संवेदना सोसायटी ने जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्वेटर
बस्ती के बच्चों को ठंड से राहत मिली और उनके चेहरों पर मुस्कान बिखर गई

उज्जैन। मेरी संवेदना सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा इस्कॉन मंदिर के पीछे स्थित बस्ती में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए।
संस्था सचिव आभा बांठिया ने बताया कि इंदौर निवासी व महाकाल भक्त स्वाति संदीप लूणावत ने अपनी माताजी ललिता जैन एवं सुपुत्री समृद्धि के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संस्था को यह स्वेटर भेंट किए थे। इस सहयोग से बस्ती के बच्चों को ठंड से राहत मिली और उनके चेहरों पर मुस्कान बिखर गई।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष मनीषा सुराणा, राजकुमारी माहेश्वरी, संतोष सोडानी, सीता शर्मा, अंगूरबाला वर्षा सकलेचा, पिंकी जैन, तरुणा जोशी, नेहा शैतान सोलंकी तथा श्वी केयरश् संस्था के कपिल जैन सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।



