मेवाड़ा भांबी समाज की होली गैर में उड़ा रंग-गुलाल, महाकाल से लेकर गंगानगर तक छाया उत्साह
बाबा रामदेव मंदिर में महाआरती के बाद नगर भ्रमण पर निकली गैर, बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल

उज्जैन। मेवाड़ा भांबी समाज द्वारा बुधवार, 04 मार्च 2026 को सामूहिक होली गैर का भव्य आयोजन किया गया। ज्योतिषाचार्य के निर्देशानुसार और होली पर्व के उपलक्ष्य में समाजजन बाबा रामदेव मंदिर पर एकत्रित हुए। यहाँ महाआरती की गई, जिसके बाद सामूहिक रूप से रंग-गुलाल उड़ाते हुए गैर की शुरुआत हुई।
गैर का कारवां महाकाल मंदिर क्षेत्र से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। यह कोट मोहल्ला, जयसिंहपुरा, चार धाम मंदिर, गणेश कॉलोनी, अवंतीपुरा, महावीर नगर, पीपलीनाका, भेरुगढ़ रोड और 16 सागर होते हुए गंगानगर पर समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह समाजजनों ने गैर का स्वागत किया और उत्साहपूर्वक रंग पर्व मनाया।
गैर में अध्यक्ष मोहन मेवाड़ा के साथ देवनारायण जयपाल, रतनलाल जावल, कुरुलाल पंवार, नरेंद्र (सुंदरकांड), सोनू, हरिसिंह परिहार, देवीलाल सूर्या, तुलसीराम, मनोहरलाल राजोरिया, अम्बाराम मकवाना, गोपाल नलखेड़ा, रामपाल मादावत, किशोर, श्याम शंकरपुर, सत्यनारायण, रमेश मादावत, मदनलाल बगोदिया, लालु भािकुन्दिया, गिरधारी, ईश्वर, जितेन्द्र, प्रकाश जावल बागला, लखन गलोजिया, जगदीश परिहार (इंदौर), मोहनलाल मानरेवाड़ा, ओम परिहार, शिवम राजोरिया, प्रवीण जावल, वीरेन्द्र चौरड़िया, रमेश चौहान, रमेश बाल, नरेन्द्र पटवाल, जयप्रकाश छोपाला, गोपाल पवार, महेश, मुकेश, मंगू कप्तान, बद्री हीरा, भेरु सिंह तोमर, जगदीश, मोहन तंवर, रमेश, कमलेश मेघवाल, भेरुलाल छोपाला, बाबुलाल हेरा, विशाल बाल, विकास राठौर, प्रभु जावल, पवन जानटेकरी और श्याम खारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। आयोजन में संपूर्ण महिला मंडल भी विशेष रूप से शामिल रहा।
गैर के समापन पर उज्जैन अध्यक्ष मोहन मेवाड़ा ने आयोजन में शामिल होने और इसे सफल बनाने के लिए समस्त समाजजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक गैर में समाज की एकजुटता सराहनीय रही।



