धर्म-कर्म
मोहनदास मालवीय बने अंतर्राष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ के जिलाध्यक्ष
उज्जैन में राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत चूड़ामणि साहब ने सौंपा नियुक्ति पत्र, प्रदेश अध्यक्ष भी रहे मौजूद

उज्जैन। तीर्थ नगरी उज्जैन में मंगलवार 24 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ द्वारा संगठनात्मक नियुक्ति की गई। इसमें मोहनदास मालवीय (मथुरा खेड़ी) को आगर-मालवा जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
महासंघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत चूड़ामणि साहब ने उज्जैन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मोहनदास मालवीय को विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपकर पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण मालवीय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में देवी सिंह चौहान, नानूराम परमार, सोदान सिंह मालवीय, कालू सिंह मालवीय, जगदीश चंद्र मालवीय, विक्रम सिंह मालवीय और मनोहर लाल वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने संगठन के विस्तार और कबीर साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।



