म.प्र. लघुवेतन कर्मचारी संघ के होली मिलन समारोह में उड़ा गुलाल
एक-दूसरे को गले लगाकर दी रंगोत्सव की बधाई

उज्जैन। बाबा महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में मध्य प्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ द्वारा उत्साहपूर्वक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
जिला अध्यक्ष हेमराज घावरी और वाणिज्य कर विभाग के विभागीय अध्यक्ष सुनील खत्री व उनकी टीम के नेतृत्व में आयोजित समारोह के दौरान संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और गले मिलकर होली की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कर्मचारियों के बीच आपसी भाईचारा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन सचिव प्रेमचंद नहार, संभागीय अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता, उज्जैन जिला अध्यक्ष हेमराज घावरी, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष महेश सोनोने, जिला सचिव मुकेश रायकवार और विभागीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र परमार उपस्थित रहे। इनके अलावा महेन्द्र टांकले, चंद्रशेखर निम्बालकर, बेगम बाई मालवीय, विमला सखवार आदि की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी संघ के जिला मीडिया प्रभारी रवि चौहान द्वारा दी गई।



