युवा कांग्रेस की बैठक में समीक्षा के साथ की भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा
शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला स्तरीय बैठक का आयोजन

उज्जैन। उज्जैन जिला युवा कांग्रेस द्वारा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों एवं भविष्य की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अर्पित यादव ने की। बैठक मुख्य रूप से उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, जिला सह-प्रभारी वर्देशपाल सिंह जादौन, ब्लॉक अध्यक्ष बबलू खींची और प्रदेश महासचिव प्रतीक जैन के आतिथ्य में संपन्न हुई।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव रवि मुकाती, उज्जैन दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष यशराज सिंह चावड़ा, महिदपुर विधानसभा अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह डोडिया, नागदा विधानसभा अध्यक्ष वीरम गुर्जर, नागदा उपाध्यक्ष चितवन मालपानी, योगेश दायमा, अरुण पोरवाल, अतुल चौहान, आर्यन मालवीय, दक्षिण विधानसभा उपाध्यक्ष अवधेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष नाजिम कुरैशी, यश उदय पागे, आशुतोष अंजना आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



