युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में उज्जैन में प्रदर्शन
जिला अध्यक्ष अर्पित यादव के नेतृत्व में सम्राट विक्रमादित्य की प्रतिमा के समक्ष लगाई न्याय की गुहार

युवा कांग्रेसी ने गिरफ्तारी को बताया लोकतंत्र की आवाज दबाने का प्रयास
उज्जैन। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और अन्य युवा कांग्रेस साथियों की गिरफ्तारी के विरोध में आज उज्जैन में धरना-प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अर्पित यादव और एनएसयूआई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने न्याय के देवता सम्राट विक्रमादित्य की प्रतिमा के समक्ष खड़े होकर न्याय की गुहार लगाई।
प्रदर्शनकारियों ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यह गिरफ्तारी लोकतंत्र की आवाज को दबाने का एक प्रयास है, जिसे युवा कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी। विरोध दर्ज कराते हुए कार्यकर्ताओं ने ’लोकतंत्र बचाओ दृ तानाशाही हटाओ’ और ’बब्बर शेर झुकते नहीं, लड़ते हैं’ के नारे भी बुलंद किए।
इस धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से हिमांशु शुक्ला, योगेश दायमा, सौरव यादव, आवास उपाध्याय, रोहित लस्करी, आदित्य, अभिषेक, यश पागे और प्रकाश सोलंकी सहित कई अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।



