धर्म-कर्म

रवि प्रदोष पर महाकाल की नगरी में सजेगा व्यंजनों का दरबार

श्री महाकाल शयन आरती युवा शक्ति परिवार आयोजित करेगा विशाल भंडारा

उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में सेवा और भक्ति का एक अनूठा उदाहरण आगामी 1 मार्च 2026 को देखने को मिलेगा। रवि प्रदोष के पावन पर्व के अवसर पर ‘श्री महाकाल शयन आरती युवा शक्ति परिवार’ के तत्वावधान में नरसिंह घाट मार्ग स्थित रघुकुल गार्डन में एक भव्य भंडारे (रिसेप्शन) का आयोजन किया गया है।
नाना प्रकार के व्यंजनों का लगेगा भोग
आयोजकों ने बताया कि बाबा महाकाल की प्रसादी के रूप में भक्तों के लिए 56 भोग जैसा विशाल मेनू तैयार किया गया है। इस महाभोज में इंद्राणी, सीताफल रबड़ी, आम का रस, खीर, रसगुल्ला और काजू कतली जैसी विशेष मिठाइयां शामिल होंगी।
इसके अलावा भोजन में तंदूरी रोटी, मिक्स वेज, पुरी, दाल-चावल, भजिया, आलू बड़ा और पापड़ कतरन का स्वाद भी भक्त ले सकेंगे। आयोजन को और खास बनाने के लिए कॉफी, आइसक्रीम, पानी पतासी और अंत में पान की भी व्यवस्था की गई है।
इस धार्मिक आयोजन के संरक्षक डॉ. रवि जी सोलंकी हैं। कार्यक्रम की मुख्य जिम्मेदारी गुरुजी हरीश जोशी, शांतिलाल बैरागी (शांतु भैया), आदित्य जाट (सोनू), राजेश खूबचंदानी, राजेश अग्रवाल और राजकुमार अग्रवाल (मालवा मसाला) संभाल रहे हैं।
सहयोग में घनश्याम चौधरी (चौधरी टेंट), राम राठौर, उज्जवल गोड, संतोष सोलंकी (पप्पू भैया मंडी वाले), सतीश वर्मा (छम्मा भैया), महेश वर्मा (बाबू भाई), आयुष नगर, अजय त्यागी (गुड्डू भैया), अभिजीत जाट, नीलेश हरोड़, हर्ष बागी, पंकज जैन, सावन रोचवानी, हेमंत खत्री, रोहित नागर, शेलु परमार और धर्मेंद्र परिहार सहित समस्त युवा शक्ति परिवार जुटा हुआ है।
समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया है कि वे रघुकुल गार्डन, नरसिंह घाट मार्ग, जयसिंहपुरा पहुंचकर प्रसादी ग्रहण करें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

Related Articles

Back to top button