रवि प्रदोष महापर्व पर 1 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन
महाकाल शयन आरती युवा शक्ति परिवार द्वारा नाना प्रकार के व्यंजनों का लगेगा भोग

उज्जैन। श्री महाकाल शयन आरती युवा शक्ति परिवार के तत्वावधान में आगामी 1 मार्च 2026, रविवार को रवि प्रदोष के पावन महापर्व पर विशाल भंडारे (रिसेप्शन) का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में बाबा महाकाल के भक्तों के लिए नाना प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की गई है।
आयोजक गुरुजी हरीश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन रघुकुल गार्डन, नरसिंह घाट मार्ग, जयसिंहपुरा में रखा गया है। कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. रवि जी सोलंकी हैं। रवि प्रदोष के शुभ अवसर पर आयोजित इस भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से इंद्राणी, सीताफल रबड़ी, आम का रस, काजू कतली, रसगुल्ला और खीर जैसे मिष्ठान्न उपलब्ध रहेंगे।
इसके अतिरिक्त भोजन में सब्जी-पूरी, दाल-चावल, मिक्स वेज, तंदूरी रोटी, भजिया, आलू बड़ा, पापड़ कतरन की व्यवस्था है। साथ ही स्टॉल पर कॉफी, आइसक्रीम, पानी पतासी और पान का भी लुत्फ भक्त उठा सकेंगे।
आयोजन को सफल बनाने में शांतिलाल बैरागी (शांतु भैया), आदित्य जाट (सोनू), राजेश खूबचंदानी, राजेश जी अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल (मालवा मसाला), घनश्याम चौधरी (चौधरी टेंट), राम राठौर, उज्जवल गौड़, संतोष सोलंकी (पप्पू भैया मंडी वाले), सतीश वर्मा (छम्मा भैया) का विशेष सहयोग है।
साथ ही मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष राहुल कटारिया, नगर महासचिव आनंद पांचाल, महेश वर्मा (बाबू भाई), आयुष नागर, अजय त्यागी (गुड्डू भैया), पंकज सोलंकी, आकाश चौबे, चिंटू भैया, विजय सिंह खुरिया, अभिजीत जाट, नीलेश हरोड़, हर्ष बागी, दयाराम बैरागी, सुनील पंडिया, पंकज जैन, सावन रोचवानी, हेमंत खत्री, रोहित नागर, अंकित राही, शेलु परमार, धर्मेंद्र परिहार, राहुल सोलंकी एवं समस्त युवा शक्ति परिवार ने धर्मप्रेमी जनता से इस अवसर पर पधारने का आग्रह किया है।



