समाज संसार

राकेश गुप्ता के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था का मॉडल शहर बनेगा उज्जैन: डॉ. हितेश दिल्लीवाल

ऑल इंडिया डेंटल सर्जन एवं स्टूडेंट संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ने आईजी से की सौजन्य भेंट

उज्जैन। ऑल इंडिया डेंटल सर्जन एवं स्टूडेंट संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. हितेश दिल्लीवाल ने नवागत आईजी राकेश गुप्ता से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
डॉ. दिल्लीवाल ने कहा कि राकेश गुप्ता का उज्जैन आगमन संभाग के लिए सशक्त नेतृत्व और दृढ़ प्रशासन का प्रतीक है। उनका अनुभव, निर्णय क्षमता और अनुशासनप्रिय कार्यशैली आने वाले समय में उज्जैन को कानून-व्यवस्था का मॉडल शहर बनाएगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि समाज के प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक को उनसे सकारात्मक परिवर्तन की आशा है। डॉ. दिल्लीवाल ने उज्जैन संभाग के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि गुप्ता का नेतृत्व शहर के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

Related Articles

Back to top button