खेल

राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग में उज्जैन का दबदबा, मयंक और नेहा ने जीता गोल्ड, टीम बनी रनर-अप

सीहोर में आयोजित चैंपियनशिप में उज्जैन के खिलाड़ियों ने जीते 7 पदक, टीम चैंपियनशिप में मिला दूसरा स्थान

उज्जैन। सीहोर में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर क्लासिक पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में उज्जैन के खिलाड़ियों ने अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। शानदार प्रदर्शन के दम पर उज्जैन ने ’द्वितीय टीम चैंपियनशिप’ (रनर-अप) की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।
उज्जैन जिला पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जय सिंह यादव और सचिव कमल नंदवाना ने बताया कि सीहोर के क्रिसेंट ग्रीन गार्डन में 13 व 14 फरवरी को यह स्पर्धा आयोजित की गई थी। टीम के कोच व अंतर्राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टर मयंक जोशी के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने स्वर्णिम सफलता हासिल की।
इन खिलाड़ियों ने गाड़े झंडे
मयंक जोशी (120 किग्रा वर्ग) ने कुल 752.5 किग्रा वजन उठाकर और नेहा कुजूर (47 किग्रा वर्ग) ने 225 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। नयन शर्मा (59 किग्रा) ने 490 किग्रा, गिरीश नारायनी (83 किग्रा) ने 630 किग्रा और निधि शर्मा (69 किग्रा) ने 345 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक प्राप्त किया। अभिषेक शर्मा (74 किग्रा) ने 582.5 किग्रा और विनती जैन (52 किग्रा) ने 252.5 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।
इनका प्रदर्शन भी रहा शानदार
प्रतियोगिता में दर्पण सचदेवा, यश यादव, पीयूष भावसार और सीमा सिसोदिया ने भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि पर संस्था प्रमुख नरेंद्र मालवीय, बलराम यादव, शोएब कुरैशी, अनिल चावंड, आनंद सोलंकी, अरविंद शुक्ला, अभिषेक सिंह राठौड़, अजय जाधव, उमेश पवार, परवेज मोहम्मद, लखन पोरवाल, विकास जादौन, फईम उस्मानी और मनोज कपासिया ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button