धर्म-कर्म

रामनवमी पर निकलेगा ऐतिहासिक वीरभद्र ध्वज चल समारोह, प्रदेश भर के बैंड और झांकियां होंगी आकर्षण

महाकाल इंटरनेशनल चौराहे से शाम 7 बजे होगा प्रारंभ, शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रात 9:30 बजे पहुंचेगा गोपाल मंदिर

महाकाल इंटरनेशनल चौराहा मित्र मंडल ने की धर्मप्रेमियों से शामिल होने की अपील
उज्जैन। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी के पावन पर्व पर ऐतिहासिक वीरभद्र ध्वज चल समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। वीरभद्र ध्वज चल समारोह समिति के तत्वावधान में यह समारोह महाकाल इंटरनेशनल चौराहे से शाम 7:00 बजे आरंभ होगा।
झांकियां और बैंड बढ़ाएंगे समारोह की भव्यता
यह ध्वज चल समारोह महाकाल इंटरनेशनल चौराहे से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए रात्रि 9:30 बजे गोपाल मंदिर पहुंचेगा। इस बार ध्वज चल समारोह में मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए बैंड और आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जो समारोह की भव्यता को और बढ़ाएंगी।
आयोजकों ने की शामिल होने की अपील
आयोजन को लेकर महाकाल इंटरनेशनल चौराहा मित्र मंडल ने शहर की समस्त सनातनी धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक वीरभद्र ध्वज चल समारोह में पधारकर धर्म लाभ अर्जित करें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।

Related Articles

Back to top button