समाज संसार

रामनवमी पर हुआ मध्य प्रदेश गुजराती सेन समाज ट्रस्ट का 41वां सामूहिक विवाह सम्मलेन 

 मुख्यमंत्री ने 29 जोड़ों को दिए 11-11 हजार, सेन समाज के सामूहिक विवाह में सड़क सुरक्षा का संदेश: उपहार सामग्री के साथ प्रत्येक दूल्हे को दिया गया हेलमेट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया वर्चुअली संबोधित, विवाह समिति को एक लाख रुपये देने की घोषणा
उज्जैन। मोहनपुरा, बड़नगर रोड स्थित चार भुजा गार्डन में मध्य प्रदेश गुजराती सेन समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में रामनवमी (26 मार्च) के पावन पर्व पर सर्व सेन समाज का 41वां निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह में 29 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौहान, ट्रस्ट अध्यक्ष संतोष वर्मा, कैलाश चौहान, समिति अध्यक्ष गुड्डू पहलवान ने बताया कि कार्यक्रम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने नवदंपतियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी 29 जोड़ों को 11-11 हजार रुपये और मध्य प्रदेश गुजराती सेन समाज ट्रस्ट विवाह समिति को एक लाख रुपये देने की घोषणा की। समारोह में समाज की ओर से एक अनुकरणीय पहल करते हुए सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया, जिसके तहत उपहार सामग्री के साथ प्रत्येक दूल्हे को सुरक्षा के दृष्टिकोण से हेलमेट भेंट किया गया।
देश भर से पधारे अतिथि और समाजजन
समारोह में देश भर से हजारों समाजजन और कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों में भाजपा नेता सुरेंद्र यादव, पार्षद सुशील श्रीवास, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल, महामंत्री पुष्कर यादव, उपाध्यक्ष संतोष पंवार, अमित श्रीवास्तव, जितेंद्र पटेल, इंदौर के उद्योगपति व पूर्व जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा, शिव नारायण गहलोत, संजय भाती, शिवनारायण झाला, महेंद्र सेन, महावीर सेन और नीलेश वर्मा शामिल रहे।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
आयोजन में ट्रस्ट संरक्षक अशोक राठौर, प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौहान, ट्रस्ट अध्यक्ष संतोष वर्मा, कैलाश चौहान, समिति अध्यक्ष गुड्डू पहलवान, संभाग अध्यक्ष परमानन्द सेन, ट्रस्ट उपाध्यक्ष सुरेश सोलंकी, ट्रस्ट सदस्य कैलास चौहान, मंदिर व्यवस्थापक देवेंद्र देवड़ा, समिति व्यवस्थापक बाबूलाल वर्मा सिलोदा रावल, पुरुषोत्तम राठौर, नगर अध्यक्ष ओम वर्मा लाहोरी, नगर युवा अध्यक्ष अर्जुन वर्मा, उज्जैन दक्षिण अध्यक्ष सचिन वर्मा, मनोहर परमार, वीरेंद्र परमार, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष डॉ. गौरी शंकर वर्मा, समिति कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक सेन, समिति कार्यवाहक अध्यक्ष जगदीश देवड़ा, मदनलाल सोलंकी गिरदावर, ट्रस्ट सचिव राधेश्याम वर्मा (दूध संघ), मनोहर लाल सेन अचलूखेड़ी और भारतलाल परमार चिखली मौजूद रहे।
साथ ही प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष नवीन वर्मा, ट्रस्ट सदस्य प्रवीण भाटी, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोलंकी, महिला प्रदेश अध्यक्ष स्मिता सोलंकी, नगर अध्यक्ष निशा वर्मा, आर्यन राठौर, ओमप्रकाश भाटी (बड़नगर), जगदीश वर्मा सिलोदा, संरक्षक ट्रस्टीगण देवनारायण सोलंकी, मोहनलाल वर्मा, कैलाश वर्मा, सुरेश वर्मा, शंकरलाल परमार, ट्रस्ट महासचिव मुलचंद वर्मा, ट्रस्ट सदस्य सुभाष तंवर, ट्रस्ट प्रसार मंत्री शिवनारायण सेन, सुरेश सौलंकी, विशाल चौहान, दिनेश राठौर, बाबूलाल वर्मा, परमानंद वर्मा, संतोष भाटी, राहुल वर्मा, संदीप वर्मा सुरासा, गौरव सेन, रविंद्र वर्मा भैंसोदा, पंकज वर्मा, अमृत वर्मा, धर्मेन्द्र सेन उन्हेल, मुकेश भाटी (बड़नगर), अशोक भाटी, ईश्वर भाटी, प्रह्लाद भाटी, अनिल वर्मा, कुलदीप वर्मा, अनिल सेन, महेश परमार, विशाल सर्राफ, जितेंद्र परमार कचनारिया, आशीष परमार, सुनील वर्मा बालाजी, भगवानसिंह वर्मा, विजय वर्मा, सुभाष वर्मा, बद्रीलाल वर्मा (सर), राजाराम सेन भलाई, अजय वर्मा देवली, सुभाष वर्मा (हेड सा.), अशोक वर्मा (लसुड़लिया जगमाल), पुष्पेन्द्र परमार, विनोद परमार, गोपाल परमार, राहुल वर्मा (पिपली नाका), महेश वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा (सरपंच सा.), गोवर्धनलाल वर्मा लेकोड़ा, रमेश चन्द्र वर्मा रालामंडल, सत्यनारायण वर्मा, लक्ष्मीनारायण वर्मा, अजय वर्मा देवास, घनश्याम वर्मा हरसौदन, आशीष वर्मा (गोलू), ईश्वर सोलंकी, महेश वर्मा (नलवा), पवन वर्मा, विजय सेन, सचिन सेन, राम सेन, श्याम सेन, जितेन्द्र सेन (पिपलीनाका), सुरेश वर्मा सोडंग, मंगेश देवड़ा, आदित्य देवड़ा, विवेक वर्मा, जितेंद्र सेन मोजमखेड़ी, जय सेन, व्यवस्थापक अभिषेक शर्मा, राहुल वर्मा ताजपुर और रतनलाल भाटी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में ओम वर्मा लाहौरी ने सभी अतिथियों और समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button