गपशप

राष्ट्रकवि श्रीकृष्ण सरल को समर्पित काव्य अनुष्ठान 25 मार्च को

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में जुटेंगे देशभर के ख्यात कवि, डॉ. अर्पण भारद्वाज होंगे मुख्य अतिथि

उज्जैन। प्रेमचंद सृजन पीठ उज्जैन द्वारा राष्ट्रकवि श्रीकृष्ण सरल को समर्पित काव्य अनुष्ठान का आयोजन 25 मार्च 2026 बुधवार को किया जा रहा है। यह आयोजन शाम 6 बजे से सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के शलाका हॉल में होगा।
इस कवि संगम की अध्यक्षता सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के वरिष्ठ सदस्य राजेश सिंह कुशवाह करेंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. अर्पण भारद्वाज उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय कवि दिनेश दिग्गज द्वारा किया जाएगा।
इस काव्य यज्ञ में वीर रस के कवि और भारत माता की आरती के रचयिता देवकृष्ण व्यास देवास, गीतकार दर्द शुजालपुरी खरगोन, प्रतिष्ठित गीतकार शैलेन्द्र मधुर प्रयागराज, हास्य कवि डॉ. राजेंद्र गट्टानी भोपाल, हर रंग के कवि अशोक भाटी उज्जैन, मंजू कटारे ललितपुर उत्तर प्रदेश, ख्यात आशुकवि नरेन्द्र सिंह अकेला और हास्य कवि मुकेश मासूम खातेगांव अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।
साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश के निदेशक डॉ. विकास दवे और प्रेमचंद सृजन पीठ उज्जैन के निदेशक मुकेश जोशी ने सभी काव्य रसिकों एवं सुधीजनों से इस आयोजन में पधारकर कविताओं व गीतों का आनंद लेने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button