राहुल अहिरवार बने एसडीओ (आरईएस)
2016 में बारहवीं में उज्जैन जिला टॉपर रहे राहुल 2014 में 10वीं शाजापुर जिला टॉपर रह चुके

उज्जैन। उज्जैन जिले के ग्राम कनार्डी में रहने वाले राहुल अहिरवार एमपीपीएससी 2024 एक्साम में सफलता हासिल कर एसडीओ (आरईएस) बने। इससे पहले भी राहुल एमपीपीएससी 2021 में इंटरव्यू दे चुके हैं लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी। राहुल वर्तमान में आरआरडीए में कार्यरत है तथा इससे पहले वे ग्रामीण सेवा अभियांत्रिकी में भी लगभग 2 वर्षों की सेवा प्रदान कर चुके हैं।
राहुल अहिरवार के पिता रामचंद्र अहिरवार प्राथमिक विद्यालय जुनापानी में शिक्षक है तथा मां प्रेम बाई हाउस वाईफ है। उनके पिता दिन में स्कूल संभालते हैं व सुबह शाम खेत का काम संभालते है। वहीं उनकी माता दिन में खेतों का काम देखती है। पत्नी वैशाली अहिरवार की भी राहुल की सफलता में अहम भूमिका रही है। उन्होंने शादी के पहले से ही राहुल का पूर्ण सहयोग किया है।
राहुल का सपना था कि वे एक दिन बड़े अधिकारी बने जो कि आज पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके पहले भी राहुल ने एमपीपीएससी 2020, 2021, 2022 में प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। लेकिन निराश न होकर प्रयासरत रहे। अंततः राहुल ने 18 में से 1 सीट पर विजय प्राप्त की।
राहुल 2016 में बारहवीं में उज्जैन जिला टॉपर तथा 2014 में 10वीं शाजापुर जिला टॉपर रह चुके हैं। राहुल के भाई लोकेश अहिरवार भी बारहवीं में 2018 में उज्जैन जिला टॉपर रहे चुके हैं। लोकेश वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों भाई पढ़ाई में एक दूसरे का पूरा सहयोग करते है। राहुल टेक्निकल बैकराउंड से हैं वही लोकेश अभी प्रशासनिक परिक्षा में लगे हैं।



