लक्ष्मी नृसिंह मंदिर में आज मनेगा फूल फाग महोत्सव
वैष्णवाचार्य श्री हरिराय महोदय के सानिध्य में वर्ष भर किए गए धार्मिक आयोजन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को होगा पुरस्कार वितरण

उज्जैन। श्री वल्लभ वैष्णव मंडल, युवा मंडल, महिला मंडल के संस्थापक विट्ठल नागर और लक्ष्मी नृसिंह मंदिर देवस्थान ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज शनिवार को भव्य फूल फाग महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होने जा रहा है।
मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि यह गरिमामय कार्यक्रम शाम 7 बजे से छोटा सराफा स्थित लक्ष्मी नृसिंह मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। नाथद्वारा-इंदौर के वैष्णवाचार्य द्वितीयपीठ युवराज गोस्वामी 108 श्री हरिराय महोदय के सानिध्य में होने जा रहे कार्यक्रम में वर्ष भर किए गए धार्मिक आयोजन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस भव्य महोत्सव की रूपरेखा और व्यवस्थाओं में वल्लभ वैष्णव मंडल के अध्यक्ष आनंद पुरोहित, सचिव जयेश श्रॉफ व कोषाध्यक्ष मनीष नागर; महिला मंडल की अध्यक्ष नूपुर नीमा, सचिव मनीषा नागर व कोषाध्यक्ष कामिनी शाह; युवा मंडल के अध्यक्ष अमित नागर, सचिव अमर दिसावल व कोषाध्यक्ष नितिन नीमा तथा लक्ष्मी नृसिंह मंदिर देवस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष कैलाश माहेश्वरी, सचिव मंगल प्रसाद भट्ट व कोषाध्यक्ष नवनीत काबरा सक्रिय रूप से जुटे हैं। संपूर्ण कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी राजेन्द्र शाह, विशाल नीमा और हेतल शाह संभाल रहे हैं।



