गपशप

लघुवेतन कर्मचारी संघ का होली मिलन: नई जिला कार्यकारिणी का गठन, 25 पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

संयुक्त तहसील नगरीय कार्यालय में उल्लास के साथ मनाया गया पर्व, मुख्य अतिथि मोकम सिंह पटेल की मौजूदगी में कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी बधाई।

उज्जैन | बाबा महाकाल की पावन नगरी में शनिवार (14 मार्च) को मध्य प्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ (जिला शाखा, उज्जैन) द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संयुक्त तहसील नगरीय कार्यालय के सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
संगठन को मिली मजबूती, सौंपे गए दायित्व
जिला अध्यक्ष हेमराज घावरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसी तारतम्य में 25 नए पदाधिकारियों को कार्यकारिणी में शामिल करते हुए उन्हें मंच से नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
जिला मीडिया प्रभारी रवि चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोकम सिंह पटेल उपस्थित रहे। आयोजन का सफल संचालन मोतीलाल निर्मल ने किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में देवेन्द्र व्यास, चित्रेश वाघे और भूपेन्द्र यादव मौजूद रहे।
समारोह में प्रदेश संगठन सचिव प्रेमचंद नाहर, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष महेश सोनोने, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र परमार, जिला उपाध्यक्ष सुरेश रायकवार, कुन्दन गिरजे, कैलाश मालवीय, अम्बाराम मालवीय और वरुण परमार शामिल हुए। इनके अलावा जिला सचिव मुकेश रायकवार, जिला सहायक सचिव दशरथ सीहोते व सुनील खत्री, जिला वरिष्ठ सलाहकार भेरूलाल मालवीय और रवि सीहोते (जिला अध्यक्ष) सहित बड़ी संख्या में लघुवेतन कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button