गपशप

लायंस क्लब उज्जैन कपल में जोन व रीजन चेयरमैन की आधिकारिक यात्रा संपन्न

सचिव ने प्रस्तुत किया सेवा गतिविधियों का प्रतिवेदन; स्वास्थ्य, पर्यावरण और समाज सेवा पर रहा जोर

उज्जैन। लायंस क्लब उज्जैन कपल में जोन चेयरमैन ला. डॉ. राजेंद्र बंसल और रीजन चेयरमैन ला. सत्येन्द्र श्रीवास्तव की आधिकारिक यात्रा संपन्न हुई। आयोजन की शुरुआत में क्लब अध्यक्ष ला. वंदना एस अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब सचिव ला. रेखा अग्रवाल ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा ‘फूड फॉर हंगर’, पीस पोस्टर प्रतियोगिता, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण और डायबिटीज व आई चेकअप कैंप जैसी सभी प्रमुख सेवा गतिविधियां समय पर सफलतापूर्वक संपन्न की गई हैं। चार्टर अध्यक्ष एमजेएफ ला. संतोष अग्रवाल ने भी क्लब की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व अध्यक्ष ला. पुष्पा अजय गर्ग ने किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से ला. विजय मित्तल (सिद्धू भैया) व ला. अनिल गोयल (कैप्टेन) उपस्थित थे। इनके अलावा ला. सरला अग्रवाल, क्लब कोषाध्यक्ष ला. बबीता एस अग्रवाल, ला. रितेश-पूजा शर्मा, ला. महेश-निशा हरभजनका, ला. डॉ. गोविंद-प्रीति सिंह, ला. सुरेंद्र-अलका अग्रवाल, ला. मनोज-कृतिका हींगें, ला. सुनील बी अग्रवाल, ला. पल्केश अग्रवाल, ला. वाईके दूबे और ला. निशा दूबे सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button