लायंस क्लब की रीजन कॉन्फ्रेंस ‘सिद्धार्थ’ संपन्न, सेवा कार्यों के लिए सदस्य हुए सम्मानित
पुखराज होटल में हुआ भव्य आयोजन, जीवन प्रबंधन और समाज सेवा के दिए गए गुरुमंत्र

उज्जैन। लायंस क्लब इंटरनेशनल के एमजेएफ लायन प्रदीप यादव की रीजन कॉन्फ्रेंस ‘सिद्धार्थ’ स्थानीय पुखराज होटल में भव्यता के साथ संपन्न हुई। आयोजन का आतिथ्य होस्ट क्लब ‘लायंस क्लब उज्जैन फ्रेंड्स’ के अध्यक्ष लायन विनोद लुल्ला एवं उनके साथियों ने किया। मुख्य वक्ता पुणे से आए एमजेएफ लायन द्वारका जालान ने जीवन प्रबन्धन के साथ सेवा कार्यों को करने के गुरुमंत्र दिए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन प्रवीण वशिष्ट, एमसीसी एमजेएफ लायन मनीष शाह, कॉन्फ्रेंस चेयरमैन लायन डॉ. सतिंदर सलूजा और कॉन्फ्रेंस सचिव लायन डॉ. तपेश राय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर वीडीजी 1 लायन जय प्रकाश त्रिपाठी, लायन रिपुदमन, लायन महेश मालवीय, पीडीजी लायन अजय गुप्ता और लायन बलबीर साहनी मौजूद थे।
विभिन्न श्रेणियों में क्लब और सदस्य हुए पुरस्कृत
कॉन्फ्रेंस में सभी क्लबों के अध्यक्षों द्वारा बैनर प्रेजेंटेशन किया गया, जिसमें लायंस क्लब उज्जैन सुरभि एवं लायंस क्लब उज्जैन गोल्ड का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सेवा कार्यों के लिए सदस्यों एवं क्लबों को सम्मानित किया गया। बेस्ट पिन कलेक्शन में प्रथम पुरस्कार लायंस क्लब उज्जैन सुरभि और द्वितीय पुरस्कार लायंस क्लब उज्जैन क्लासिक को मिला। बेस्ट स्क्रैप बुक के लिए लायंस क्लब उज्जैन सुरभि तथा बेस्ट फोटो एल्बम के लिए लायंस क्लब उज्जैन क्लासिक को पुरस्कृत किया गया।
इन सदस्यों का भी हुआ सम्मान
बेस्ट विजिटिंग कार्ड के लिए लायन देव आशीष राय व दिनेश राठौर को पुरस्कृत किया गया, जबकि लकी ड्रॉ के विजेता लायन बाबूभाई गहलोत रहे। आउटस्टैंडिंग सचिव एवं कोषाध्यक्ष के लिए लायन राजकुमार सोनी एवं लायन प्रवीण कस्बे का सम्मान किया गया।
आयोजन में डॉ. गौतम शर्मा, विशाल पांचाल आदि लायन साथियों का विशेष सहयोग मिला। एमओसी लायन अशोक भाटी द्वारा की गई। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी रीजन सचिव लायन देवाशिष राय द्वारा दी गई।



