वर्धमान ग्रुप ने भक्तिभाव से मनाया भगवान महावीर का 2626वां जन्म कल्याणक महोत्सव
केसरिया वेशभूषा में चल समारोह में शामिल हुए 200 से अधिक दंपति सदस्य, सामूहिक रूप से समर्पित किया अर्घ्य

उज्जैन। अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2626वां जन्म कल्याणक महोत्सव वर्धमान ग्रुप के 200 से अधिक दंपति सदस्यों ने उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया। नमक मंडी जिनालय से प्रारंभ हुए चल समारोह में सभी दंपति सदस्य विशेष केसरिया वेशभूषा में शामिल हुए। सदस्यों ने श्रीजी की वेदी को अपने कंधों पर उठाया और वेदी में विराजित वर्धमान प्रभु को सामूहिक रूप से अर्घ्य समर्पित किया।
वर्धमान ग्रुप के अध्यक्ष हितेश तनु बड़जात्या एवं सचिव राजेश नमिता लुहाड़िया ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी के पांच नाम वीर, अतिवीर, सन्मति, वर्धमान और महावीर हैं। ग्रुप का नाम वर्धमान के नाम पर ही रखा गया है। सभी सदस्य उनके बताए मार्ग पर चलते हुए अनेकांतवाद और स्याद्वाद के साथ जियो और जीने दो के मूलभूत सिद्धांतों को अपनी निरंतर गतिविधियों के माध्यम से आत्मसात करते हैं। इस अवसर पर चल समारोह में शामिल सभी बच्चों को प्रतीक स्वरूप जैन ध्वज भेंट किए गए। साथ ही जैन ध्वज के प्रतीक पांच रंगों के गुब्बारे भी वितरित किए गए, जिन्हें बच्चों ने एक साथ आकाश में उड़ाया।
समारोह में वर्धमान ग्रुप के परम संरक्षक संजय रेखा पांड्या, स्नेहलता सोगानी, जिनेंद्र जैन, अध्यक्ष पंकज रेणु जैन के साथ कोषाध्यक्ष आदिश खुशी विनायका, प्रतीक चौधरी, अमित पांड्या, मनीष कविता काला, प्रतीक सलोनी बाकलीवाल, अभिषेक रुचि बागड़िया और पलाश भूमिका जैन आदि पदाधिकारियों सहित सभी दंपति साथी भक्तिभाव से नृत्य करते हुए चल समारोह में शामिल हुए।



