पाठशाला

वाणिज्य संकाय में डॉ. श्वेता तलेसरा ने रचा इतिहास, डी. लिट. की उपाधि प्राप्त करने वाली बनीं प्रदेश की एकमात्र महिला

यह प्रतिष्ठित उपाधि उनके शोध प्रबंध 'अ स्टडी ऑफ इंडस्ट्रियल सिकनेस इन मध्यप्रदेश' के लिए प्रदान की गई

उज्जैन। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की शोधार्थी डॉ. श्वेता तलेसरा ने वाणिज्य संकाय में डी. लिट. (डॉक्टर ऑफ लिटरेचर) की उपाधि प्राप्त कर शिक्षा जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। डॉ. श्वेता तलेसरा वाणिज्य संकाय से डी. लिट. की उपाधि प्राप्त करने वाली मध्यप्रदेश की एकमात्र महिला शोधार्थी बन गई हैं।
उन्हें यह प्रतिष्ठित उपाधि उनके शोध प्रबंध ‘अ स्टडी ऑफ इंडस्ट्रियल सिकनेस इन मध्यप्रदेश’ के लिए प्रदान की गई है। डॉ. श्वेता तलेसरा ने अपने शोध में मध्यप्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र की जटिल समस्याओं, इकाइयों के संकट, वित्तीय अस्थिरता, उत्पादन क्षमता, श्रमिक व्यवस्था और तकनीकी पिछड़ेपन का गहन वैज्ञानिक विश्लेषण किया है। उन्होंने क्षेत्रीय निरीक्षण, सर्वेक्षण और साक्षात्कारों के आधार पर औद्योगिक पुनरुद्धार के लिए व्यावहारिक समाधान भी प्रस्तुत किए हैं।
उनकी इस उपलब्धि को महिला सशक्तिकरण और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है। डॉ. श्वेता तलेसरा की सफलता पर विश्वविद्यालय परिवार, प्राध्यापक वर्ग, शोध समुदाय और शुभचिंतकों ने बधाई प्रेषित की है।

Related Articles

Back to top button