राजनीति

वार्ड 40 में मकान तोड़ने के नोटिस से आक्रोश

युवा कांग्रेस ने जिन लोगों को नोटिस दिया उन्हें अलग स्थान देने की मांग की

उज्जैन। वार्ड क्रमांक 40 में कई मकान तोड़ने के नोटिस दिए गए हैं जिसके विरोध में युवा कांग्रेस अध्यक्ष अर्पित यादव की अगुवाई में निगम अधिकारी को ज्ञापन दिया गया तथा जन समस्या के निराकरण की मांग की गई।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अर्पित यादव एवं युवा नेता राजेश मालवीय, हेमंत गोमे, डॉ राजेंद्र मरमट सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने नगर निगम अधिकारी को ज्ञापन देकर कहा कि जिन लोगों को नोटिस दिया है। उन्हें अलग स्थान दिया जाए। सरकारी जगह में रोड निकलवाया जाए। युवा कांग्रेस ने इस मामले में जांच की मांग के साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button