वार्ड 9 में किया 30 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन
सड़क निर्माण से रहवासियों एवं श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

उज्जैन। भेरुनाला स्थित गुरुद्वारा वृंदावनपुरा, वार्ड क्रमांक 09 में पार्षद सपना सांखला द्वारा विकास कार्यों के अंतर्गत सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी एवं वरिष्ठ समाजसेवियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में वार्ड के निवासी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पार्षद सपना सांखला ने बताया कि लंबे समय से वार्ड के रहवासियों एवं गुरुद्वारे आने वाले श्रद्धालुओं को खराब सड़क के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। निरीक्षण के दौरान रहवासियों से सड़क निर्माण की मांग सामने आई। क्षेत्र की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही थी। साथ ही एक फरवरी को संत रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि जयंती से पूर्व ही सड़क निर्माण कार्य पूरा कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस समस्या के समाधान हेतु 30 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया है, जिससे वार्डवासियों एवं श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कहा कि जनता द्वारा चुने गए पार्षदों की यह जिम्मेदारी है कि वे अपने वार्ड के विकास के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखें। कांग्रेस के पार्षद लगातार अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने पार्षद सपना सांखला का मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार वार्ड में विकास कार्य होते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में पार्षद द्वारा समाजसेवियों एवं अतिथियों का फूल-मालाओं से सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर निगम एमआईसी सदस्य प्रकाश शर्मा, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अभय मेहता, सुशील गोड़, वरिष्ठ नेता सलीम खान, गब्बर कुवाल, मनीष व्यास, जयशंकर मेहता, वीरेंद्र मंडलोई, ललित बम, अभय माथुर, कैलाश गौरी, शेखर पेट्रोल, नरेंद्र चौहान, ललित मीना, ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक लाला, पार्षद इमरान खान, पार्षद परमानंद मानवी, ललित मीणा, मनीष व्यास, शेखर पथरोड सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



