गपशप

वाल्मीकि समाज अधिकारी कर्मचारी संघ ने मनाया भव्य होली मिलन समारोह

संभाग कार्यालय पर हुआ आयोजन, पदाधिकारियों को गोगा जी महाराज की शील्ड और दुपट्टा पहनाकर किया गया सम्मानित

उज्जैन। वाल्मीकि समाज अधिकारी कर्मचारी संघ सम्पूर्ण भारत की उज्जैन इकाई द्वारा 20 मार्च को उज्जैन संभाग कार्यालय पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संभाग अध्यक्ष हेमराज घावरी, संभाग कोर कमेटी अध्यक्ष जीतेन्द्र भाटी और जिला अध्यक्ष रवि सीहोते के नेतृत्व में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
केसरिया गुलाल लगाकर दी बधाई
समारोह में उपस्थित समाजजनों और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को केसरिया गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दशरथ सीहोते, हेमराज घावरी, जीतेन्द्र भाटी और रवि सीहोते द्वारा सभी पदाधिकारियों को आराध्य देव गोगा जी महाराज की शील्ड भेंट कर और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
संभाग मीडिया प्रभारी रामु हंस ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन में प्रदेश संगठन सचिव दशरथ सीहोते, प्रदेश संगठन प्रचार सचिव विष्णु प्रसाद गोसर, संभाग उपाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार गोसर, संभाग महामंत्री दिनेश लावरे, जिला सचिव कमल फातरोड़, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश तंवर, जिला वरिष्ठ सलाहकार मोहनलाल करोसिया, जिला मंत्री संतोष टोपे, दक्षिण तहसील अध्यक्ष घनश्याम छपरी और दक्षिण तहसील वरिष्ठ सलाहकार कमल गोयल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button