पाठशाला

विद्यार्थियों ने अमूल प्लांट में जानी दुग्ध प्रसंस्करण की बारीकियां

निर्मला कॉलेज के विद्यार्थियों ने अमूल उद्योग का किया औद्योगिक भ्रमण

उज्जैन। शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से निर्मला महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उज्जैन स्थित अमूल उद्योग का औद्योगिक भ्रमण किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कीर्ति डिड्डी के संरक्षण में आयोजित इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की कार्यप्रणाली और उत्पादन प्रक्रिया से रूबरू कराना था।
भ्रमण समिति के प्रभारी मेजर डॉ. चंद्रशेखर शर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने अमूल प्लांट के भीतर दुग्ध संग्रहण, आधुनिक प्रसंस्करण, पैकेजिंग और वितरण प्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उद्योग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को प्लांट में अपनाई जाने वाली आधुनिक तकनीकों और कड़े गुणवत्ता मानकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान विद्यार्थियों ने जाना कि कैसे कच्चे दूध को विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजार कर उपभोक्ताओं तक पहुँचाया जाता है। भ्रमण के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सुमित सोनी, सुश्री अंजलि बी. रोज और सुश्री मेघना नाहर भी उपस्थित रहीं। विद्यार्थियों ने इस अनुभव को अपने करियर और ज्ञानवर्धन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

Related Articles

Back to top button