समाज संसार
विशाल राठौर बने बलाई समाज युवा संघ के अध्यक्ष
विधायकों ने दी बधाई, वरिष्ठ समाजजनों ने किया भव्य स्वागत

उज्जैन। बलाई समाज युवा संघ के अध्यक्ष पद पर युवा और कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता विशाल राठौर को नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठ जनों और राजनीतिक हस्तियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका भव्य स्वागत किया।
इस नियुक्ति पर वरिष्ठ समाजसेवी हजारीलाल मालवीय, विधायक चिंतामणि मालवीय और विधायक सतीश मालवीय सहित समाज के प्रतिष्ठित विजय परमार, ललित पहलवान, मंगेश पहलवान, उमेश पहलवान ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी। पूर्व अध्यक्ष विनोद सिसोदिया ने नई जिम्मेदारी के लिए विशाल राठौर को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस महामंत्री कमल चौहान, माखन मालवीय, भाजपा जोन अध्यक्ष पुरुषोत्तम मालवीय, पार्षद परमानंद मालवीय और पार्षद गजेंद्र हिरवे शामिल थे।
इस अवसर पर युवा साथियों में कपिल सिरोंज, मारुति मालवीय, दुर्गेश मालवीय, लखन परमार और विनोद मालवीय सहित समस्त समाज जनों ने विशाल राठौर का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नवनियुक्त अध्यक्ष ने सभी वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज को एकजुट रखने का संकल्प लिया।



