समाज संसार
वीरांगना झलकारी बाई कोरी सामाजिक संगठन ने मनाया फाग
होली मिलन उत्सव में उड़े रंग-गुलाल, सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर दी शुभकामनाएं

उज्जैन। वीरांगना झलकारी बाई कोरी सामाजिक संगठन की ओर से होली मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष दीपा आर्य ने सभी बहनों को होली की बधाई दी। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर पूरे उल्लास के साथ फाग उत्सव मनाया।
दीपा आर्य ने बताया कि इस आयोजन में संगठन की सचिव रागिनी हटिया, पुष्पा जंगरिया, नीलम वर्मा, दिव्या रठा, अनीता भिटौरिया, अर्चना कछवाय, सरोज कछवाय, प्रेमलता जंगरिया, टीना रठा, प्रियंका रठा, ममता मानकेरे, रीना हटिया, संजना कोरी, ममता लारिया और अंजू बड़ोनिया उपस्थित थीं।



