गपशप

व्यापार को दें डिजिटल पंख: कैट का ‘वाट्सअप से व्यापार’ ऑनलाइन सेमिनार 27 मार्च को

नई दिल्ली से कैट की ऑपरेशन हेड इस्मिता ओझा देंगी डिजिटल व्यापार की जानकारी

उज्जैन। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) मध्य प्रदेश द्वारा व्यापारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए ‘वाट्सअप से व्यापार’ विषय पर एक विशेष डिजिटल ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन 27 मार्च को शाम 4.00 बजे किया जा रहा है। कैट के संभागीय अध्यक्ष मोदी अवतन्स जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वाट्सअप के सहयोग से आयोजित इस विशेष सत्र में व्यापारियों को अपना व्यवसाय तेजी से बढ़ाने के गुर सिखाए जाएंगे।
व्यापार को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ले जाने की मिलेगी ट्रेनिंग
सेमिनार में विस्तार से समझाया जाएगा कि व्यापारी वाट्सअप के माध्यम से ग्राहकों तक अपनी पहुंच कैसे बढ़ाएं, आर्डर और कस्टमर मैनेजमेंट को कैसे आसान बनाएं तथा अपने व्यापार को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आगे कैसे ले जाएं।
राष्ट्रीय पदाधिकारी रहेंगे उपस्थित
कैट के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री राजीव खण्डेलवाल, प्रदेश संगठन मंत्री राज कुमार गुप्ता ”प्रिन्स” एवं भोपाल जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि इस सेमिनार में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता और राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही, नई दिल्ली से कैट की ऑपरेशन हेड इस्मिता ओझा डिजिटल व्यापार में आगे बढ़ने के विषय पर सभी का मार्गदर्शन करेंगी।
व्यापारियों से जुड़ने की अपील
कैट पदाधिकारियों ने कहा है कि सभी व्यापारी इस ऑनलाइन सेमिनार का फायदा उठाएं और अपने व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। इस निःशुल्क ऑनलाइन सेमिनार से जुड़ने और सहभागिता करने के लिए मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में कैट पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button