‘शिक्षा’ पर हुई ज्ञान सभा में उज्जैन के सौ से अधिक शिक्षाविद् हुए शामिल
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की मध्य प्रदेश के विकास के लिए शिक्षा विषय पर आयोजित ज्ञान सभा में उज्जैन का रहा बोलबाला

उज्जैन। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा इंदौर के वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित मध्य प्रदेश के विकास के लिए शिक्षा विषय पर आयोजित ज्ञान सभा में उज्जैन के सौ से अधिक शिक्षाविद् सम्मिलित रहे।
न्यास के क्षेत्रीय संयोजक प्रचार प्रसार डॉ जफर महमूद ने बताया कि राष्ट्रीय सांदीपनि वेद विद्या प्रतिष्ठान के सचिव प्रो. विरुपाक्ष जड्डीपाक्ष, मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के निदेशक अशोक कड़ेल, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो अर्पण भारद्वाज, अवंतिका विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो नितिन राणे, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक डॉ वी के गुप्ता, उच्च शिक्षा विभाग के विशेष कर्तव्य अधिकारी डॉ भरत व्यास, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा प्रो एच एल अनिजवाल, कालिदास कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ वंदना गुप्ता, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत पुराणिक, माधव विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरीश व्यास, शासकीय शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजीव पंड्या, डॉ राकेश ढांड, डॉ गीता नायक, डॉ प्रेमलता चुटेल, डॉ आर एम शुक्ला, डॉ सत्यनारायण शर्मा, डॉ एस के मिश्रा, डॉ शैखर मैदमवार, डॉ जफर महमूद, डॉ नीरज सारवान, डॉ जीवन सिंह सोलंकी, डॉ पंकजा सोनवलकर, डॉ प्रेरणा मनाना, डॉ कीर्ति डिडुडी, डॉ प्रदीप लाखरे, डॉ मोहित पांचाल, डॉ संदीप लांडे, डॉ चिंतामण राठौर, डॉ सुनीता श्रीवास्तव, डॉ स्मृति जैन, शोधार्थी गौरव मिश्रा, डॉ आयुष सिंगाड, सहित सौ शिक्षा से जुड़े विशेषज्ञ सम्मिलित रहे। अशोक कड़ेल, प्रो. विरुपाक्ष जड्डीपाक्ष एवं डॉ वंदना गुप्ता ने ज्ञान सभा को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिये।



