शिवनारायण झाला बने राष्ट्रीय मंत्री, शिव शंकर वर्मा प्रदेश सह-संगठन सचिव नियुक्त
राष्ट्रीय सर्व सेन समाज संगठन के अध्यक्ष गोरेलाल सेन ने की अहम नियुक्तियां; झाला के मनोनयन से समाजजनों में हर्ष की लहर

उज्जैन। राष्ट्रीय सर्व सेन समाज संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरेलाल सेन ने समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से उज्जैन सर्व सेन समाज के अध्यक्ष शिवनारायण झाला को ’राष्ट्रीय मंत्री’ और शिव शंकर वर्मा को ’प्रदेश सह-संगठन सचिव’ के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है।
वीरेंद्र परमार के अनुसार समाज के प्रति शिवनारायण झाला के समर्पण और उनके द्वारा पूर्व में सफलतापूर्वक आयोजित किए गए अनेक सामाजिक कार्यक्रमों व सक्रियता को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी सौंपी है।
इन नियुक्तियों की आधिकारिक जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश मारू, महावीर सेन, राजू वर्मा, कमलेश गंगवाल और बसन्त सेन द्वारा संयुक्त रूप से दी गई। सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई प्रेषित की है और आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।
श्री झाला और श्री वर्मा की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठ शेखर श्रीवास, सुशील श्रीवास, मनोहर परमार, सुरेंद्र सेन, प्रेम यादव, सुरेश सोलंकी, आर.एल. वर्मा, आरपी वर्मा, भारत श्रीवास, निलेश वर्मा और सुनील वर्मा (आरओ) सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।



