समाज संसार

शोक संतप्त परिवारों को लगाया रंग, हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज ने निकाली पारंपरिक गैर

​नगरकोट स्थित धर्मशाला से शुरू हुआ कारवां; ढोल-ढमाकों के साथ समाजजनों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी धुलेंडी की शुभकामनाएं।

उज्जैन। हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज ने धुलेंडी पर्व पर अपनी संवेदनशील सामाजिक परंपरा का निर्वहन करते हुए गमी (शोक संतप्त) वाले परिवारों के घर पहुंचकर रंग डाला। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ढोल के साथ समाज की रंगारंग गैर निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन और महिलाएं शामिल हुईं।

​समाज के अध्यक्ष वरुण शर्मा सिंगवाडीया और मंत्री बृजमोहन शर्मा ने बताया कि गैर की शुरुआत नगरकोट स्थित समाज की धर्मशाला से हुई। यहां से यह गैर प्रसिद्ध ज्योतिषी और प्रोफेसर सर्वेश्वर शर्मा (अवंतीपुरा), संजय शर्मा (अशोकनगर) और राम अवतार शर्मा (शिवाजी पार्क) के निवास पर पहुंची। यहां परिजनों को रंग और गुलाल लगाकर सामाजिक दायित्व निभाया गया। इसके बाद गैर में शामिल सभी लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर धुलेंडी की बधाई दी।

आयोजन में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

गैर में अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. घनश्याम शर्मा कालवानिया, राष्ट्रीय उप मंत्री दिलीप शर्मा पंचोली, पवन शर्मा कुलचानिया, दिलीप बड़गोती, राधेश्याम शर्मा जयसिंहपुरा, प्रमोद शर्मा, राजेंद्र शर्मा अवंतीपुरा, संजय शर्मा, श्याम शर्मा, स्वतंत्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा आनंदगंज की झिरी, प्रहलाद शर्मा, दिनेश शर्मा, रामावतार शर्मा दशहरा मैदान और मनोज शर्मा बेगमपुरा उपस्थित थे।

​मातृशक्ति की ओर से लीला शर्मा, कृष्णा शर्मा, भारती शर्मा, पुष्पा कालवानिया, पुष्पा बड़गोती, पुष्पलता कुलचानिया, तिलोत्तमा शर्मा, किरण शर्मा और अनिता शर्मा सहित अनेक सदस्यों ने शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष वरुण शर्मा ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button