धर्म-कर्म
श्री अंगारेश्वर महादेव का हुआ दिव्य सेहरा श्रृंगार, 2 क्विंटल फलाहारी खीर का लगा भोग
भगवान को भांग और सूखे मेवों से बना सुंदर सेहरा बांधा, भव्य महाआरती की

उज्जैन। सिद्धवट क्षेत्र स्थित प्राचीन श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भगवान का विशेष पूजन-अर्चन कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। भगवान को भांग और सूखे मेवों से बना सुंदर सेहरा बांधा गया, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
मंदिर के पुजारी पं. मनीष अर्जुन उपाध्याय और रोहित उपाध्याय ने बताया कि इस विशेष अवसर पर भगवान को 2 क्विंटल फलाहारी खीर का महाभोग लगाया गया। इसके पश्चात शाम 5 बजे भगवान की भव्य महाआरती की गई। आरती के बाद उपस्थित भक्तों में फलाहारी खीर प्रसादी का वितरण किया गया।



