धर्म-कर्म

श्री अलखमैहर धाम में 15 से 19 फरवरी तक मनेगा महाशिवरात्रि उत्सव

ब्रह्मचारी दिलीप का होगा दीक्षांत समारोह, सजेगा संतों का दरबार

महाशिवरात्रि पर दीक्षा समारोह, संत समागम को लेकर सिंधी समाज की हुई बैठक
श्री अलखमैहर धाम में 15 फरवरी से शुरू होगा चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान
उज्जैन। श्री अलखमैहर धाम उदासीन आश्रम में आगामी महाशिवरात्रि पर्व और दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। इसी संदर्भ में आश्रम के महंत स्वामी आत्मादास जी के नेतृत्व में सिंधी समाज के प्रबुद्ध जनों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गई।
महंत स्वामी आत्मादास जी ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आश्रम में 15 फरवरी से 19 फरवरी तक भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ’संत समागम’ होगा जिसमें दूर-दराज से साधु-संत पधारेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ब्रह्मचारी दिलीप जी का दीक्षांत समारोह होगा। उन्हें उदासीन संप्रदाय की मर्यादा के अनुसार, विधिवत रूप से ’उदासीन भेष’ की दीक्षा प्रदान की जाएगी।
आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में आश्रम के महंत अमोलकदास जी, मोनी बाबा अमरदास जी, रामदास जी, दिलीप जी एवं अन्य पूज्य संत विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सिंधी समाज के प्रमुख लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इनमें मुख्य रूप से राजकुमार परसवानी, दीपक बेलानी, रमेश गजरानी, महेश गंगवानी, डॉ. जितेंद्र जेठवानी, नरेंद्र सबनानी, जेठानंद जयसिंघानी, महेश चांदवानी, रतनलाल जी, दीपक सामतानी, चंदीराम जेठवानी, सेवकराम देवनानी, श्रीकांत माखीजानी, पुरुषोत्तम रायसिंघानी, लालचंद धनवानी, विनोद लुल्ला, भगवान केवलानी, जवाहर सन्मुखानी, पुरुषोत्तम तेजवानी, मोहित जशनानी, चेतन केवलानी, मनोहर गोप्लानी, किशन खुशालानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।
बैठक के समापन पर उपस्थित सभी संतों और समाज के वरिष्ठ जनों ने शहर की समस्त धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया है कि वे इस चार दिवसीय धार्मिक महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में पधारें और पुण्य लाभ अर्जित कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related Articles

Back to top button