समाज संसार
श्री गुजराती सेन समाज ने निभाई वर्षों पुरानी परंपरा, शोकाकुल परिवारों को रंग लगाकर किया शोक निवारण
वरिष्ठ और युवा संगठन ने किया सामाजिक दायित्व का निर्वहन; मान्यता के अनुसार अब परिवार कर सकेंगे मांगलिक कार्यों की शुरुआत

उज्जैन: श्री गुजराती सेन समाज के वरिष्ठ और युवा संगठन द्वारा वर्षों से चली आ रही सामाजिक परंपरा का निर्वहन किया गया। संगठन के सदस्यों ने समाज के शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचकर होली का रंग और गुलाल डाला तथा उनका शोक निवारण किया।
सामाजिक मान्यता के अनुसार, गमी वाले घरों में समाजजनों द्वारा रंग डाले जाने के बाद शोकाकुल परिवार अपने घरों में पुनः मांगलिक कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।
समाज के प्रदेश संरक्षक भरत भाटी ने बताया कि समाज से जुड़ी इस प्राचीन परंपरा को जीवंत बनाए रखना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ और युवा संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।



