समाज संसार
श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सेवा भाव से कार्य करने की शपथ ली

111 महिलाओं ने समाज हित में कार्य करने, दायित्व निभाने, नए विचारों के माध्यम से संस्था को आगे बढ़ाने की शपथ ली
उज्जैन। श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति उज्जैन संभाग का सत्र 2026 हेतु शपथ ग्रहण समारोह 30 जनवरी को गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सेवा भाव से कार्य करने की शपथ ली। राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष महासमिति हँसमुख गांधी ने नवनिर्वाचित अध्यक्षा प्रियंका विनायका, सचिव मेघना सोगानी एवं कोषाध्यक्ष शिल्पा सोनी को कर्तव्य पालन की शपथ दिलवाई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. निकिता कुशवाह प्रेसिडेंट, ज्यूडिशियल ह्यूमन राइट्स काउंसिल, एम.पी. वूमेन सेल रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधायक उज्जैन उत्तर अनिल जैन कालूहेड़ा एवं कलावती यादव सभापति, नगर पालिका निगम उज्जैन की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि एंव मध्यांचल अध्यक्ष संगीता सोगानी, मध्यांचल सचिव ममता गंगवाल एवं मध्यांचल कोषाध्यक्ष पूजा सोगानी समारोह गौरव के रूप में उपस्थित रहीं।
समारोह का सफल मंच संचालन दीपाली झांझरी एवं नीलू बगड़िया द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन श्रीमती निर्मला, मनीषा जैन परम द्वारा किया गया। ध्वजारोहण संतोष, रिंकू, मेघा जैन ने किया तथा जिनवाणी स्थापना श्रीमती नीलम, दीपाली जरीवाला द्वारा की गई।
समारोह में बोर्ड एवं कार्यकारिणी की लगभग 111 महिलाओं ने सकारात्मक सोच के साथ समाज हित में कार्य करने, नए उत्साह व नई उमंग के साथ अपने दायित्व निभाने तथा नए विचारों के माध्यम से संस्था को आगे बढ़ाने की शपथ ली।
अपने उद्बोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्षा प्रियंका विनायका ने कहा कि महिला महासमिति महिलाओं द्वारा संचालित एक सशक्त संस्था है, जो निरंतर समाज के लिए सराहनीय कार्य कर रही है और आने वाले समय में नई सोच व नए विचारों के साथ संस्था को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।
नवनिर्वाचित सचिव मेघना सोगानी ने समारोह में पधारे सभी विशिष्ट अतिथियों, अतिथियों एवं उपस्थित संस्था की समस्त महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
निवर्तमान अध्यक्ष साधना बोहरा, अल्पना बाकलीवाल एवं अर्चना छाबड़ा ने सफल आयोजन के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की। समारोह सौहार्द, एकता एवं महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



