खेल

श्री माधव क्लब में मंत्रोच्चार के साथ तरण ताल का शुभारंभ

नए स्वरूप में खुला इंद्रप्रकाश भार्गव तरण ताल, प्रतिदिन एक घंटा व्यायाम करने का दिया संदेश

उज्जैन। शहर के प्रसिद्ध श्री माधव क्लब स्थित इंद्रप्रकाश भार्गव तरण ताल का मंत्रोच्चार और पूजन के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ। क्लब के सचिव कैलाश माहेश्वरी ने पूजन कर नए स्वरूप और आकर्षक साज-सज्जा वाले इस तरण ताल को सदस्यों, उनके परिजनों और अतिथियों के लिए प्रारंभ किया।

उद्घाटन अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सुधीर गवारीकर ने फीता काटा। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम एक घंटे का समय अपने शरीर के व्यायाम के लिए देना चाहिए।

महिलाओं और पुरुषों के लिए निर्धारित किया गया समय

क्लब सचिव कैलाश माहेश्वरी ने बताया कि तरण ताल का समय सुबह 6 से 7 बजे तक महिलाओं, 7 से 8 बजे तक पुरुषों और 8 से 10 बजे तक सदस्यों, परिजनों व अतिथियों के लिए रहेगा। इसी तरह शाम को 5 से 6 बजे तक महिलाओं और 6 से रात 10 बजे तक सदस्यों, परिजनों व अतिथियों के लिए समय निर्धारित किया गया है।

क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं तरण ताल प्रबंध समिति के सदस्य सुनील हुकमचंद कछवाय ने जानकारी देते हुए बताया कि स्विमिंग पूल में तैराकी के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। नियमों के दिशा-निर्देश परिसर के अंदर प्रदर्शित किए गए हैं।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर आदित्य साबू, मांगीलाल बाहेती, प्रकाश मोटवानी, डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. महेंद्र पाटीदार, डॉ. जुझार हुसैन, राकेश दीक्षित, विष्णु गोयल, राष्ट्रीय खिलाड़ी दिलीप जोशी बाबा, सुनील पारीक राजपूत और पवन दाभाड़े सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button