खेल
श्री वल्लभ युगल लीग महिला पुरुष क्रिकेट मैच में ब्लू राइडर टीम बनी विजेता
तृतीय एवं चतुर्थ विजेता टीम को भी मोमेंटम प्रदान किए गए

उज्जैन। श्री वल्लभ वैष्णव मंडल, युवा मंडल एवं महिला मंडल के संस्थापक विट्ठल नागर के नेतृत्व में प्रथम बार महिला पुरुष क्रिकेट लीग मैच ग्लोबल अकैडमी सावेर रोड दो तालाब के पास आयोजित किया गया।
मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि मुख्य अतिथि राजेंद्र शाह एवं विशेष अतिथि नितिन शाह के आतिथ्य में मैच संपन्न हुआ। जिसमें टीम – 2 ब्लू राइडर में कोच- आनंद पुरोहित-मीना पुरोहित, कोच- दीपक राजवानी-हंसा राजवानी, कप्तान – वरुण नागर- मनीषा नागर, सौरभ नीमा -मयुरी नीमा, यश नागर- दिव्यांशी नागर, रितेश चौरसिया – पूजा चौरसिया, दिलीप मित्तल -नीलू मित्तल, हिमांशु दिसावल -ममता दिसावल, रवि राणा- चहेती राणा, सुमित गर्ग – पूनम गर्ग, की टीम विजय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं सहयोग विशाल नीमा एवं अमित नागर का रहा। उपविजेता ब्लैक पैंथर टीम एवं तृतीय स्थान पर ग्रीन रेजर टीम, चतुर्थ स्थान पर येलो वारियस टीम रही। सर्वप्रथम ब्लू राइडर विजेता टीम को मुख्य अतिथियों एवं मंडल के वरिष्टों द्वारा मुख्य ट्रॉफी प्रदान की गई। पश्चात उपविजेता टीम को द्वितीय ट्रॉफी प्रदान की गई। तृतीय एवं चतुर्थ विजेता टीम को भी मोमेंटम प्रदान किए गए। मैन ऑफ द मैच के रूप में दो बार वरुण नागर एवं मनीषा नागर पियूष नागर, वरुण नागर, दिव्यांशी नागर, चेस्ट नागर, रितेश नागर, आरती नागर, विश्वास नागर, मनीषा नागर, पंकज अग्रवाल लक्ष्मी शर्मा को मैन ऑफ़ द मैच घोषित कर मोमेंटो प्रदान किए गए।



