समाज संसार

श्री सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया फाग उत्सव

फूलों की होली, ढोलक की थाप और फाग गीतों के बीच नई पीढ़ी को मिला परंपराओं व अपनों से जुड़ने का संदेश

उज्जैन: श्री सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज ट्रस्ट, छोटा सराफा उज्जैन के महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक रूप से मनाया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी समाज की महिलाओं ने पारंपरिक फाग गीत गाए और भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी। इस गरिमामय आयोजन के दौरान वरिष्ठ महिलाओं ने नई पीढ़ी को समाज, अपनी जड़ों, परंपराओं और अपनों से जुड़े रहने का सार्थक संदेश दिया।
फूलों की होली और सामूहिक नृत्य से आनंदमय हुआ वातावरण
महिला मंडल की हेमलता मेहता ने बताया कि आयोजन में समाज की महिलाओं ने फूलों की होली खेली। ढोलक की थाप पर लोकगीत गाते हुए महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और सामूहिक नृत्य किया, जिससे पूरा वातावरण आनंदमय और उत्सवी हो गया।
ये मातृशक्तियां रहीं उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य रूप से चंद्रिका ज्ञानी, सविता मेहता, रागिनी जोशी, सीमा वशिष्ठ, शारदा मेहता, हेमलता पांडे, अर्चना मेहता, सुप्रिया, मीनाक्षी शर्मा, ममता शर्मा, किरण मेहता, लता व्यास, कुसुम शर्मा, प्रीति उपाध्याय, निशा मेहता, जमुना मेहता, हेमलता मेहता, प्रज्ञा मेहता, लीला मेहता, आशा मेहता, रेखा व्यास, पूजा मेहता, बृजलता मेहता, रानी भार्गव, अर्चना ज्ञानी, चंद शर्मा, अनीता शर्मा, हेमलता व्यास, हंस शर्मा, सुजाता व्यास, वर्षा शर्मा, कल्पना शर्मा, रजनी रावल, विजय लक्ष्मी, गायत्री शर्मा, साधना मेहता, अनुराधा पाठक, संतोष रावल और सोनिया रावल सहित अनेक मातृशक्तियां उपस्थित थीं।

Related Articles

Back to top button