“श्रेष्ठ संगीत साधक“ सम्मान से अमित शर्मा-अनामिका शर्मा सम्मानित
अमित शर्मा और डॉ. अनामिका शर्मा कई राष्ट्रीय स्तर के मंचों से सम्मानित होकर उज्जैन का नाम गौरवान्वित कर चुके

उज्जैन। सिंधी समाज द्वारा नववर्ष मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संचालन और संगीत क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों को दृष्टिगत रखते हुए अमित शर्मा और डॉ. अनामिका शर्मा को श्रेष्ठ संगीत साधक सम्मान से दीपक बेलानी, सुनील खत्री, रमेश गजरानी, महेश गंगवानी, राजकुमार परसवानी ने सम्मानित किया।
सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस के रूप में अमित शर्मा और अनामिका शर्मा ने शिर्डी वाले सांई बाबा, बगड़ बम लहरी भजन, भारत का रहने वाला हूं देशभक्ति गीत, तेरे जैसा यार, आपके आ जाने से की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूर्व में भी अमित शर्मा और डॉ. अनामिका शर्मा कई राष्ट्रीय स्तर के मंचों से सम्मानित होकर उज्जैन का नाम गौरवान्वित कर चुके हैं। ज्वलंत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अमित और अनामिका शर्मा की इस उपलब्धि पर उज्जैन के संगीत जगत में हर्ष व्यक्त किया।



