सत्य और अहिंसा के पुजारी को देश हमेशा याद करता रहेगा- मुकेश भाटी
पूज्य बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, मौन रखकर दी श्रध्दांजलि

उज्जैन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की पुण्य तिथि शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश परमार और मुकेश भाटी के नेतृत्व में मनाई गई। पूज्य बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा मौन रखकर श्रध्दांजलि दी गई।
जिला अध्यक्ष महेश परमार और शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कहा कि देश ही नहीं पूरे विश्व में राष्ट्र पिता को सत्य और अहिंसा के पुजारी के रूप में सदैव याद किया जाएगा, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। परमार ने कहा कि आज देश में जिस तरह के हालात पैदा किए जा रहे हैं, जो वैमनस्यता फैलाई जा रही है, उसके लिए हम सब को पूज्य बापू के दिखाए रास्ते पर चलकर देश में प्रेम और भाई चारे की भावना को हर नागरिक मे जगाने की जरूरत है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर बैरागी और पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार ने भी अपने उद्बोधन दिए।
संगठन महा सचिव अजय राठौर ने बताया कि इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ रवि राय, अरूण रौचवानी, चन्द्र भान सिंह चंदेल, चैनसिंह चौधरी, देवव्रत यादव, कुलदीप जाट, बब्लू खींची, रहीम लाला, संचित शर्मा, वीरेंद्र गोसर, दुर्गेश धवन, सुनील कछवाय, राजेश राणा, पार्षद छोटेलाल मंडलोई, मोहित जायसवाल, अनवर नागोरी, अर्पित दुबे, ओम प्रकाश रामी, अर्पित यादव, चंदू यादव, उत्तम जायसवाल, इशू यादव, सत्य नारायण राठोर, श्याम जटिया, स्वाती सिंह, नीलम विश्वास, कल्पना कुंभारे, सीमा पटेल, रश्मि त्रिवेदी, कृष्ण यादव, लक्ष्मी नारायन उपाध्याय, वीरेंद्र शर्मा, दीपेश जैन वरूण शर्मा, उत्तम जायसवाल, अर्पण राठौर, असरार मामू, निर्भय त्रिवेदी, वसीम बंटी, बाबू भाई मोयद्दी, भुरू गौड़, धर्मेंद्र ठाकुर राजेंद्र राठौर, ललीत बम, ललीत मीणा, सुधीर शर्मा, यश पटेल, देवीलाल जाटव, असलम चूड़ीवाले, हिमांशु जोशी, अतुल चौहान सहित अन्य कांग्रेसजनों ने प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की।



