सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय में मनाया गया विश्व गौरैया दिवस
विलुप्त हो रही गौरैया के संरक्षण और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का दिया संदेश

उज्जैन। सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय में विश्व गौरैया दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरुण गुप्ता कार्य परिषद सदस्य, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश गर्ग ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुराग जैन सचिव सरस्वती शिशु मंदिर प्रबंध समिति उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि वरुण गुप्ता का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्य एकता इंगले ने किया तथा ओमप्रकाश गर्ग का स्वागत भगवान सिंह ठाकुर ने किया।
संतुलन के लिए पक्षी संरक्षण आवश्यक
वरुण गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी परंपरा और संस्कृति के कारण कम भूमि और अधिक जनसंख्या होने के बाद भी हमारे देश में संतुलन कायम है। उन्होंने विलुप्त हो रही गौरैया का संरक्षण करने और इस हेतु भरसक प्रयत्न करने की बात कही। वहीं, ओमप्रकाश गर्ग ने कहानी और विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से विलुप्त हो रही गौरैया को बचाने का संदेश दिया।
महाविद्यालय की प्राचार्य एकता इंगले ने कहा कि विश्व गौरैया दिवस मनाने का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता उत्पन्न करना है। कार्यक्रम का संचालन तथा आभार प्राध्यापक राधा श्रीवास्तव ने माना।



