लाइफ स्टाइल

सर्दियों का मौसम दे सकता है इन बीमारियों को दावत, जानें किन लोगों को है ज्यादा खतरा

तापमान में अचानक होने वाली गिरावट सेहत के लिए कई चुनौतियां लेकर आती है

सर्दियों का मौसम भले ही कई लोगों को पसंद हो, लेकिन तापमान में अचानक होने वाली गिरावट सेहत के लिए कई चुनौतियां लेकर आती है। ठंड के कारण वातावरण में बैक्टीरिया और वायरस का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे कई पुरानी बीमारियां ट्रिगर हो सकती हैं। आइए जानते हैं इस मौसम में किन स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा सबसे ज्यादा रहता है और किन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है:

सर्दी-खांसी, फ्लू और अस्थमा का बढ़ता जोखिम: सर्दियों में लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) अक्सर कमजोर पड़ जाती है। इसके चलते सर्दी, जुकाम और फ्लू के वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलते हैं। इसके अलावा, जिन लोगों को पहले से ब्रोंकाइटिस या अस्थमा (दमा) की शिकायत है, उनके लिए ठंड का मौसम एक ट्रिगर की तरह काम करता है और उनकी सांस से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

निमोनिया का खतरा:

सर्दियों के महीनों में निमोनिया के मामले सबसे अधिक देखने को मिलते हैं। सर्दी-जुकाम के बिगड़ने पर यह फेफड़ों के संक्रमण का रूप ले सकता है।

इन्हें है सबसे ज्यादा खतरा: 5 साल से कम उम्र के बच्चे, बुजुर्ग और ऐसे लोग जिनकी इम्युनिटी कमजोर है, उन्हें निमोनिया से सबसे ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

माइग्रेन (गंभीर सिरदर्द) की समस्या:

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ठंड का मौसम माइग्रेन की समस्या को ट्रिगर कर सकता है। जिन लोगों को पहले से माइग्रेन की शिकायत रहती है, उन्हें इस मौसम में अचानक तेज सिरदर्द का सामना करना पड़ सकता है (इसे साइकोसोमैटिक डिसऑर्डर भी कहा जाता है)। इसलिए ऐसे लोगों को ठंडी हवाओं से अपना बचाव करना चाहिए।

बचाव है जरूरी: इन बीमारियों से बचने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें, ठंडी हवाओं से बचें और अपनी डाइट में इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजों को शामिल करें।

Related Articles

Back to top button