सेहतनामा

सर्वाइकल कैंसर से बचाव: आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में एचपीवी वैक्सीन केंद्र शुरू

डीआईओ डॉ. पाल ने किया शुभारंभ; 14 से 15 वर्ष 3 माह तक की बालिकाओं को लगेगा टीका

उज्जैन। राष्ट्रीय सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान के तहत सुरासा स्थित आर. डी. गार्डी मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक्स ओपीडी में एचपीवी वैक्सीन केंद्र की शुरुआत की गई है। इस नए टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन डीआईओ डॉ. पाल द्वारा किया गया। महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में इस पहल को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस केंद्र पर 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष 3 माह तक की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का टीका लगाया जाएगा। पात्र बालिकाओं के लिए टीकाकरण की यह सुविधा सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

Related Articles

Back to top button