सर सैयद अहमद की 128वीं पुण्यतिथि पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
सेंट मदार कॉन्वेंट स्कूल में हुआ आयोजन, विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों ने परखा ज्ञान

उज्जैन। महान समाज सुधारक और अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद की 128वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सेंट मदार कॉन्वेंट स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसायटी के सचिव धर्मेंद्र राठौर और संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से खेल, साहित्य, शिक्षा, राजनीति, समाज सेवा और विज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में सही उत्तर देने वाले प्रतिभावान प्रतियोगियों को संस्था की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज जायसवाल ने की। अतिथि के रूप में शिक्षाविद दरकक्षा खान, मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन, रीना तिवारी, नाजिया अहमद, पूजा चौहान, शकील खान, शिक्षाविद मीनू भार्गव, नासिर मंसूरी, जाहिद नूर एडवोकेट और अनीस अहमद उपस्थित रहे। इन सभी अतिथियों ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन इकबाल उस्मानी ने किया तथा अंत में आभार शहजाद खान ने माना। आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी संस्था के प्रचार सचिव चेतन ठक्कर और सैयद आशिक अली ने दी।



