खेल

साई के जिम्नास्टिक टैलेंट कैंप में उज्जैन की लक्षिता का चयन

पुणे में 31 मार्च से 20 अप्रैल तक होगा अंडर-12 प्रशिक्षण शिविर

उज्जैन। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा पुणे में आयोजित होने वाले जिम्नास्टिक टैलेंट कैंप के लिए उज्जैन की प्रतिभावान खिलाड़ी लक्षिता मेवाड़ा का अंडर-12 वर्ग में चयन हुआ है। यह विशेष कैंप 31 मार्च 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें शहर की यह उदीयमान खिलाड़ी सहभागिता करेगी।

​जिला जिम्नास्टिक संगठन के अध्यक्ष सावन बजाज और सचिव ओपी शर्मा ने यह जानकारी दी। लक्षिता की इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि पर संस्था के संरक्षक नारायण यादव और कलावती यादव सहित एमजी सुपेकर, केके खंडेलवाल, सुनील यादव, राकेश खींची, महेंद्र राजपूत, नरेंद्र श्रीवास्तव, प्रशिक्षक मनोहर शर्मा, राजकुमार सोलंकी, अविनाश श्रीवास, पुरुषोत्तम पटेल, दिलीप चौहान एवं समस्त जिला जिम्नास्टिक परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की है।

Related Articles

Back to top button