समाज संसार
सिंधी समाज की अनूठी पहलः चेटीचंड पर वंचित वर्ग को मिलेगी हेलीकॉप्टर से हवाई यात्रा की सौगात
अध्यक्ष जितेन्द्र कृपलानी ने की घोषणा, डॉ. मोहन यादव द्वारा उज्जैन को दी गई सौगात से साकार होगा सपना

उज्जैन। सिंधी समाज, उज्जैन द्वारा आगामी चेटीचंड के अवसर पर एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। समाज के अंतिम पंक्ति के वे लोग और गरीब वर्ग, जिनके लिए हवाई यात्रा करना केवल एक सपना होता है, उन्हें अब समाज की ओर से हेलीकॉप्टर से तीर्थ यात्रा कराई जाएगी।
सिंधी समाज के अध्यक्ष जितेन्द्र कृपलानी ने बताया कि समाज का यह पुनीत कार्य डॉ. मोहन यादव द्वारा उज्जैन को दी गई सौगात के माध्यम से किया जाएगा।
समाज के पिछड़े वर्ग का यह सपना साकार करने के लिए कोर कमेटी की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस बैठक में संतोष लालवानी, राजकुमार परसवानी, गिरधारी लालवानी, राजू छतवानी, सुरेश तेजवानी और गंगाराम राघवानी सहित अन्य समाजजन उपस्थित थे।



