समाज संसार

सिंधी समाज माधव नगर एवं आर.एल. बिरादरी का पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न

सिंहस्थ सलाहकार समिति सदस्य महेश परियानी सम्मानित, झूमे लोग, प्रतियोगिताओं और हाउजी ने जमाया रंग

उज्जैन। सिंधी समाज माधव नगर एवं आर.एल. (लाड़काना) बिरादरी द्वारा परमेश्वरी गार्डन में भव्य एवं शानदार नववर्ष पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दिन भर चले इस आयोजन में समाज के लोगों ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12ः00 बजे दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसका शुभारंभ अध्यक्ष रमेश गजरानी, संयोजक जवाहर जयसिंघानी, अशोक चावला, महासचिव महेश गंगवानी, सचिव राजकुमार परसवानी, संगठन सचिव दीपक बेलानी, कोषाध्यक्ष जवाहर सनमुखानी, तुलसीदास राजवानी, विजय भागचंदानी, पुरुषोत्तम रायसिंघानी, विशाल चंदनानी, सुरेश सनमुखानी, चतरु वसनानी, चिमन दास लखानी और वासुदेव खत्री ने किया।
प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह
समारोह की शुरुआत महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की चेयर रेस से हुई। इसके पश्चात बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता हुई जिसमें बाल कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। ’धुन पहचानो’ संगीत कार्यक्रम ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हाई टी के बाद कपल्स (दंपति) प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसे 45 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष से कम आयु वर्ग में बांटा गया था। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शाम 5ः00 बजे हाउजी का शानदार आयोजन हुआ।
महेश परियानी का हुआ विशेष सम्मान
कार्यक्रम के दौरान सिंधी समाज के गौरव एवं वरिष्ठ समाजसेवी महेश परियानी का विशेष सम्मान किया गया। उन्हें मध्य प्रदेश शासन द्वारा सिंहस्थ सलाहकार समिति में सम्मिलित किए जाने पर समाजजनों ने शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
इनका रहा विशेष सहयोग
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में महेश परियानी, सिलिकॉन सिटी, गोपाला डेरी, ओंकार होम्स, किद्दू प्ले स्कूल, हुंडई शोरूम, ऑक्सफोर्ड जूनियर कॉलेज, विनायक ट्रेडर्स (लाल किला चावल), सुभाष हार्डवेयर, धनलक्ष्मी स्टील, श्री साईं फैब्रिक, शहनाई साड़ी, रमेश मेडिकल स्टोर, कृष गिफ्ट गैलरी, पानेरी फैशन और कोमल साड़ी का विशेष सहयोग रहा।
गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में सुनील खत्री, प्रताप रोहरा, रमेश सामदानी, श्रीकांत माखीजानी, राजू राजवानी, किशोर मुलानी, कमल शहलानी, गोपाल राचवानी, महेश कुकरेजा, महेश उत्तमानी, अशोक उत्तमानी, रामचंद्र झामनानी, श्याम लाल करमचंदानी और होत चंद सेठिया विशेष रूप से सम्मिलित हुए।
मातृशक्ति की रही भागीदारी
कार्यक्रम की सफलता में मातृशक्ति की अहम भूमिका रही। श्रीमती पुष्पा कोटवानी, स्वाति गजरानी, रिंकू बेलानी, भारती सनमुखानी, मोना चावला, सुनीता कोटवानी, नीलम खत्री, वंदना सनमुखानी, नीलम माखीजानी, रेशमा गंगवानी और अनीता राजवानी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाया और भोजन की प्रशंसा की। समिति द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button